फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Most of the complainants returned disappointed as their problems were not resolved.

Kushinagar News: समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण निराश लौटे अधिकतर फरियादी

Sun, 18 Jan 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Most of the complainants returned disappointed as their problems were not resolved.
पडरौना। संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की आस लिए पहुंचे रहे फरियादियों को निस्तारण की जगह निराशा मिल रही है। फरियादी बिना निस्तारण ही मायूस होकर लौट जा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुधि नहीं लेने वाला है। कुछ ऐसी ही हालात शनिवार को पडरौना तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई संपूर्ण समाधान दिवस में देखने को मिली। जहां आए कुल 54 मामलों में से सिर्फ छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष को उनसे संबंधित विभागों के अधिकारियों का गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर 1:15 बजे खैरटिया शीतलापुर गांव निवासी नीरज शनिवार की दोपहर बाद करीब एक बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जहां डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि साहब! बैनामा कराई गई जमीन के बंटवारे को लेकर बीते एक साल से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन मेरी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे तहसील क्षेत्र के गांव गंगौली निवासी रामनरेश प्रजापति ने कहा कि उनका पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में नाम नहीं दर्ज है। राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुका हूं,लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना प्राथमिकता है। मातहतों को मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।वहीं, एसपी केशव कुमार ने आए मामलों को सुना और मातहतों को शिकायतों के निस्तारण के लिए सख्त हिदायत दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस विभिन्न विभागों से कुल 54 मामले दर्ज हुए। इनमें राजस्व के 31, पुलिस के 12, विकास के आठ व अन्य विभागों से संबंधित तीन मामले शामिल रहे। इनमें से मौके पर राजस्व के छह मामलों का निस्तारण कर दिया गया। बचे 48 को उनसे संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को भेज दिया गया।

इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मौजूद कर्मियों को शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की गई। इस मौके पर परियोजना निदेशक पीयूष, सीएमओ डा. चंद्रप्रकाश, बीएसए डा.राम जियावन मौर्य, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, एसडीएम ऋषभ पुंडीर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed