{"_id":"675604d1e348b0a90a0bfcd4","slug":"more-respiratory-skin-and-stomach-patients-reached-the-health-fair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-127920-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोग्य मेले में पहुंचे सांस, त्वचा और पेट के ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोग्य मेले में पहुंचे सांस, त्वचा और पेट के ज्यादा मरीज
Mon, 09 Dec 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी 52 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 2350 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इसमें सांस, त्वचा और पेट के मरीजों की अधिकता रही। इसके अलावा सामान्य रोगियों ने भी मेले में उपचार कराया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मेले में 966 पुरुष, 949 महिलाएं व 435 बच्चों का पंजीकण कर उपचार किया गया। कुल 2350 मरीजों ने मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इसमें सांस के 233, पेट के 200, मधुमेह के 159, त्वचा के 276, टीबी के संभावित सात, रक्त अल्पता के तीन व उच्च रक्त चाप के 99 मरीजों ने उपचार कराया। 466 सामान्य रोगियों ने भी उपचार कराया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया। 106 चिकित्सकों व 217 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी।