{"_id":"614dfab58ebc3efd5c0f1ea4","slug":"more-deaths-in-accidents-than-diseases-mla-kushinagar-news-gkp410450737","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह उद्घाटन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह उद्घाटन समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों से ज्यादा हादसे में मौत : विधायक
यातायात नियमों का पालन कर रोकी जा सकती हैं दुघर्टनाएं
विधायक और डीएम ने किया जागरूकता रैली को रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बीमारियों से अधिक लोगों की मौतें दुर्घटनाओं में होती है। इसलिए सड़कों पर लापरवाही के कारण होने वाली हादसों से लोगों को सीख लेनी चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर असमय होने वाले मौतों को रोका जा सकता है। सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ये बातें कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें होने के साथ कई लोग जीवनभर के लिए अपंग हो जाते है। इसलिए सड़क पर चलते समय शत-प्रतिशत सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलते समय सीट बेल्ट जरूर बांधना चाहिए। इसके अलावा चालकों को तेज गति अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचना चाहिए। क्योंकि वाहन चलाते समय यदि थोड़ी सी भी असावधानी हुई तो बड़ी घटना घट सकती है। इसके बाद मौजूद लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली जिला मुख्यालय का भ्रमण करते हुए पडरौना के सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान एएसपी एपी सिंह, एआरटीओ मोहम्मद अजीज, सीओ सदर संदीप वर्मा, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, भाजपा नेता मार्कंडेय शाही, टीएसआई परमहंश, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, पीटीओ राजकुमार, हर्षवर्धन, राजकुमार सिंह, मुख्तार, राजीव सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे।