Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Months of hard work will culminate in a successful launch.

Kushinagar News: महीनों की मेहनत को सफल लाॅन्चिंग से मिलेगा मुकाम

Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Months of hard work will culminate in a successful launch.
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। मुंबई से ओडिशा और बंगलूरू से लखनऊ तक के विद्यार्थियों ने छह-सात महीने की मेहनत से रॉकेट और कैनसैट तैयार किए हैं। रविवार को कोई रॉकेट की वेल्डिंग कराता दिखा तो कोई वायरिंग और पैराशूट की जांच में जुटा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए ये युवा वैज्ञानिक कुशीनगर के दियारा में अपने मॉडल की उड़ान देखने को उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नारायणी नदी के दियारे में रविवार को एक ओर ड्रोन से एक साथ चार-चार कैनसैट लॉन्च किए जाने लगे तो दूसरी ओर रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारियां शुरू हो रही थईं। आने वाले दो दिनों में जिन विद्यार्थियों की महीनों की मेहनत लॉन्च पैड पर परखी जानी है, वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दोपहर 2:20 बजे इस साल का पहला रॉकेट लॉन्च हुआ तो जर्मन हैंगर के नीचे मौजूद युवा वैज्ञानिकों यानी छात्र-छात्राओं में हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन

कोई रॉकेट की वेल्डिंग में जुटा था तो कोई वायरिंग ठीक कर रहा था। कोई पैराशूट लगा रहा था तो कोई अपने मॉडल के एक-एक पुर्जे की जांच कर रहा था। किसी की टीम रॉकेट्री प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी तो कोई कैनसैट के जरिये अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश, बंगलूरू, ओडिशा, मुंबई और लखनऊ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए इन विद्यार्थियों को उनके फैकल्टी मेंटर और गाइड लगातार निर्देश दे रहे थे। कोशिश थी कि लॉन्चिंग की बारी आने से पहले सब कुछ दुरुस्त हो जाए और उनके मॉडल सफलतापूर्वक उड़ान भर सकें।

इन विद्यार्थियों के लिए यह सिर्फ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना नहीं, बल्कि महीनों की मेहनत और खुद तैयार किए गए मॉडल को परखने का मौका है। किसी ने अप्रैल-मई से रॉकेट बनाने का काम शुरू किया तो किसी ने कैनसैट के सेंसर, वायरिंग, पैराशूट और डेटा सिस्टम खुद तैयार किए। इसके लिए टीमों ने हजारों किलोमीटर का सफर तय किया।
कोई ट्रेन से तो कोई ट्रेन और बस के जरिये कुशीनगर के दियारे तक पहुंचा है। अब सभी को अपने हुनर और तकनीक पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed