फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Monthly poetry symposium organized by Prakhar Sahitya Manch

Kushinagar News: प्रखर साहित्य मंच की हुई मासिक काव्य गोष्ठी

Wed, 19 Aug 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Monthly poetry symposium organized by Prakhar Sahitya Manch
बनकटा बाजार। प्रखर साहित्य मंच की 116वीं मासिक काव्य गोष्ठी मंगलवार को श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर बेलवा परिसर में हुई। कवियों ने देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाएं सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


गोष्ठी की शुरुआत वीणा वंदना से हुई। नयनी शरण ‘नयनी’ ने ...जग में जीने के लाख बहाने...सुनाई। उमेश चौबे अंश ने ...परिवार रहे भरल लेकिन टूटता अब परिवार है... सुनाकर परिवारों में बढ़ती दूरियों और बदलती सोच पर चिंता जताई। संतोष गंगम ने ...देशभक्ति रचना तिरंगा शान भारत का रहे आबाद दुनिया में.. सुनाकर देश भक्ति में सराबोर कर दिया। कवि गोष्ठी में श्याम नारायण गुप्ता, हरेंद्र पांडेय, नरेंद्र कुमार आदि ने रचनाएं सुनाईं। अध्यक्षता कवि बच्चा सिंह सूर्यबंशी ने की। अंत में कवि स्व रामसागर सिंह पावापुरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान नथुनी राव, उमेश चौबे, चंदन सिंह, दयाशंकर पांडेय, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed