{"_id":"68ae1f4586f39209fb033888","slug":"monkey-terror-in-fazilnagar12-people-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144149-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर में बंदरों का आतंक...12 लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर में बंदरों का आतंक...12 लोगों को किया घायल
Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर/कसया। कुशीनगर नगर पालिका में क्षेत्र में शिकारियों की टीम ने बंदरों को पकड़ना शुरू कर दिया है। इसके बाद बंदरों का झुंड फाजिलनगर कस्बे में पहुंच गया है। करीब 20 दिनों से बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। बाइक सवार लोगों को अधिक निशाना बंदर बना रहे हैं। 12 लोगों पर बंदरों ने हमला कर दिया, जिनका इलाज फाजिलनगर सीएचसी में हुआ। वहीं कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र से 22 बंदरों को पिजड़े में कैद कर शिकारियों ने जंगल में छोड़ दिया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पंचायत फाजिलनगर की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
फाजिलनगर नगर पंचायत की बबली वर्मा (12), छोटेलाल (22), अंशिका (5), विकास (14), अटल यादव (30), अजय यादव (18), छोटेलाल (18), विकास (14), श्रीकिशुन (14) पर मंगलवार को बंदर ने हमला कर दिया। सभी लोग अपना इलाज सीएचसी पर कराए। बंदर को लेकर लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। लोग भी हाथों में डंडा लेकर घरों से निकल रहे हैं। इसकी शिकायत वन विभाग से लोग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि कुशीनगर नगर पालिका की ओर से शिकारियों को बंदर पकड़ने के लिए बुलाया गया था, उधर से खूंखार बंदर फाजिलनगर में चले आए हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। कुशीनगर नगर पालिका में एक महीने में 300 से अधिक लोगों को बंदर जख्मी कर चुके थे, गली मोहल्ले में बंदरों का दहशत था। नगर पालिका प्रशासन ने शिकारियों को बुलाकर बंदरों को पकड़वाया। 22 उत्पाती बंदर पकड़े गए, अब शिकार चले गए हैं, फिर सूचना मिलने पर आएंगे। इसका खर्च नगर पालिका कुशीनगर की ओर से दिया गया है। फाजिलनगर पंचायत के ईओ अमित सिंह ने बताया कि शिकारियों से बंदरों को पकड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने के लिए अपील की जा रही है।