फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Monkey mischief... bit one, chased laborers during auspicious event

Kushinagar News: बंदर का उत्पात...एक को काटा, मांगलिक कार्यक्रम में मजदूरों को दौड़ाया

Thu, 13 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Monkey mischief... bit one, chased laborers during auspicious event
गुरवलिया बाजार। सोंदिया बुजुर्ग, दुरखिया और श्रीरामपट्टी गांवों में बुधवार को भी बंदर का उत्पात जारी रहा। सुबह बंदर ने गांव के महावीर साधु को अपना तीसरा शिकार बनाया। इसके अलावा इसी गांव के एक मांगलिक कार्यक्रम में भी बार-बार व्यवधान डालता रहा।
विज्ञापन

इससे टेंट गिर गया। बंदर के उत्पात से घर का कार्य करने वाले मजदूरों ने गांव में काम करने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना है कि आठ दिन पूर्व गांव में करंट से एक बंदर की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से बंदर पागल हो गया है।
विज्ञापन

मांगलिक कार्यक्रमों में हलवाई मिठाई और खाना बनाने से डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग के बावजूद नहीं पकड़े पर विरोध के स्वर में हुंकार भरी है और जल्द बंदर को पकड़ने की मांग की है। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सोंदिया बुजुर्ग, दुरखिया, श्रीरामपट्टी गांव में पिछले एक सप्ताह से बंदर ने आतंक मचा रखा है। अब तक तीन लोगों को काटने के साथ दस लोगों को गिराकर घायल कर चुका है। बुधवार को बंदर ने सुबह-सुबह सोंदिया बुजुर्ग के महावीर साधु की बाह में काट लिया। बगल में भरदुल यादव के घर मांगलिक कार्यक्रम में मजदूरों को बंदरों ने दौड़ाया तो टेंट गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed