फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Money recovered for a victim of cyber fraud.

Kushinagar News: साइबर ठगी के शिकार की वापस कराई रकम

Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Money recovered for a victim of cyber fraud.
संतकबीरनगर। साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर सेल थाना बेलहरकला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 34,743 रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित चन्द्रशेखर निवासी ग्राम सांथा के मोबाइल नम्बर पर 13 मार्च को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 34,743 रुपये का खरीदारी कर लिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क बेलहरकला को मामले की सूचना दी।
साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित के 34,743 रुपये वापस करा दिया। एसओ अनिल कुमार ने आम जनमानस से अपील किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल व मैसेज पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही साइबर अपराध के मामले में सबसे बड़ी सुरक्षा है। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed