{"_id":"698a440b5b888026730e3d7c","slug":"mondays-traffic-jams-caused-increased-inconvenience-with-vehicles-crawling-through-the-city-all-day-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-154406-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोमवारी जाम ने बढ़ाई परेशानी, शहर में दिनभर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोमवारी जाम ने बढ़ाई परेशानी, शहर में दिनभर रेंगते रहे वाहन
Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक से रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगे जाम से जुझते लोग।संवाद
पडरौना। शहर के मुख्य चौराहों व सड़कों पर सोमवार को दिनभर भीषण जाम की समस्या बनी रही। प्रशासन के दावों के बावजूद शहर के धर्मशाला रोड, बावली चौक, सुभाष चौक, रेलवे क्रासिंग, कठकुइयां मोड़, छावनी, जलकल तिराहा, रवींद्रनगर चौराहा, बेलवा चुंगी और अंबे चौक, तिलक चौक, जटहां रोड तिराहा पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, इससे यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें दफ्तर व स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन भी फंसे रहे। उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देर हुई।
यही स्थिति शहर की सड़कों व चौराहों पर दिनभर बनी रही। चारों ओर लंबी दोपहिया,चार पहिया व बसों की कतारें लगी रहीं। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगेत हुए नजर आए। जाम में फंसे लोगों में यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी साफ उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थी। यही,नहीं वाहनों के जमावड़ा में सड़क पर पैदल चलना भी राहगीरों के लिए मुसीबत भरा रहा। जाम की स्थिति का शहर में पड़ताल की गई तो बेतरतीब वाहनों के खड़े होने व सड़क पर ही सवारियों भरे जाने की वजह सामने आई। जबकि यातायात पुलिस राहों व सड़कों पर तैनात दिखी लेकिन, लोगों को कोई विशेष राहत नहीं मिली। 0
सुबह 11 बजे सुभाष चौक
शहर के सुभाष चौक कसया रोड पर चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह शहर का सबसे व्यस्त इलाकों में से है। यहां ई-रिक्शा व बसों में सवारी भरने के चलते वाहन चौके के चारों तरफ लगे रहे। चौक पर जाम में फंसे रामप्रवेश,सीताराम, गिरिजेश ने कहा कि अस्पताल में सुबह 10 बजे पहुंचना था, लेकिन जाम के चलते एक घंटे की देर हो गई है। प्रशासन को जाम से निजात के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
0
11:30 बजे रामकोला रोड
पडरौना से रामकोला जाने वाले मार्ग स्थित बावली चौक पर वाहनों की लंबा काफिला लगा रहा है। इस मार्ग पर रामकोला,कप्तानगंज,मथौली, खड्डा से आने वाले लोग जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों में किसी को जिला मुख्यालय व तो किसी को रोडवेज बस से गोरखपुर के लिए जाना था,लेकिन वाहनों के जाम में फंसने से परेशान दिखे।
00000
12 बजे धर्मशाला रोड
शहर का सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाला इलाका रहा। इस रोड पर नगरपालिका का कार्यालय सहित शहर के निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठान हैं। यहां सड़क के किनारे पटरी पर वाहनों के खड़े होने के चलते सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही है। यह दोपहर 12:0 बजे और बढ़ गई,गुजरने वाले लोगों को आधे से एक किमी की दूरी तय करने में एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
0
12:30 बजे पडरौना-कसया मार्ग
दोपहर 12:30 बजे पडरौना-कसय मार्ग पर पश्चिमी गंडक नहर व कठकुइयां मोड़ से लेकर छावनी तक शहर में कसया की तरफ से आने वाले वाहनों के साथ कसया,देवरिया,गोरखपुर जाने वाले वाहनों की करीब एक किमी दूरी में जाम लगा रहा है। वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आए।
जाम लगने की रही वजह
जाम की बड़ी वजह सड़क और इसकी पटरियों पर बेतरतीब वाहन खड़े कर सवारियां भरना है। दुकानदार भी सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिए हैं। इससे वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। सोमवार को शहर के कोतवाली, दरबार, धर्मशाला, गुदरी बाजार व कसया रोड, छावनी समेत सभी प्रमुख मार्गों पर भीड़ रही। यहां रह-रहकर जाम लग जा रहा था। जाम खत्म कराने में पुलिसकर्मियों और यातायात व्यवस्था में लगे लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी।
0
सोमवार सप्ताह का पहला कार्य दिवस होता है। इसके चलते शहर में वाहनों का दबाव रहता है। शहर में जाम नहीं लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड हर चौक,चौराहे व सड़कों के किनारे निर्धारित पिकेट स्थलों पर तैनात किए गए हैं। जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपने वाहन मना करने के बावजूद बेतरतीब ढंग से सड़कों के किनारे व वाहनों के बीच में घुंसा देते हैं, जिसके चलते जाम की समस्या होती है। शहर में जाम न लगे इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए। -सत्यप्रकाश सिंह, यातायात निरीक्षक