फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Modified... Bike riders were running away after trampling an innocent person, one died after being hit by an e-rickshaw.

Kushinagar News: संशोधित...मासूम को रौंद कर भाग रहे थे बाइक सवार, ई-रिक्शा की टक्कर से एक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Modified... Bike riders were running away after trampling an innocent person, one died after being hit by an e-rickshaw.
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर सेन्दुआर गांव के टोला झुगंहिया में सोमवार दोपहर ढाई साल के मासूम के बाइक की चपेट में आ जाने से मौके से भाग रहे बाइक सवार कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और देर रात अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे सेन्दुआर गांव के टोला झुगंहिया में घर के सामने खेल रहा घनश्याम निषाद का ढाई साल का पुत्र सत्यम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार रुके नहीं, बल्कि तेज गति से बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। भागते समय तिनहवा मझना नाले के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठा अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खोठ्ठा टोला चुरामनचक निवासी दुर्गा वर्मा (40) सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में भी इलाज से सुधार नहीं होने पर डाॅक्टरों ने दुर्गा को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रात करीब दो बजे रास्ते में ही दुर्गा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा नागालैंड में कारपेंटर का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर आया था। सोमवार को वह पिपराइच स्टेशन से नागालैंड जाने वाली ट्रेन पकड़ने गया था, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद घर लौटने के लिए गांव के ही मोनू चौरसिया (28) को बाइक लेकर बुलाया था। लौटते समय ही यह पूरी घटना घटी। दुर्गा की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी संध्या देवी, पुत्र प्रिंस (20), प्रीतम (14) और पुत्री प्रीति (16) का रो-रोकर बुरा हाल है।

अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रवींद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed