फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Modified... A girl beat her ex-boyfriend with a slipper in public.

Kushinagar News: संशोधित...पूर्व प्रेमी को युवती ने सरेराह चप्पल से पीटा

Tue, 11 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Modified... A girl beat her ex-boyfriend with a slipper in public.
पिपरा कनक (कुशीनगर)। पटहेरवा क्षेत्र की एक युवती की शादी तय हो गई तो उसने प्रेमी से दूरी बना ली। यह बात प्रेमी को नागवार लगी और उसने युवती के होने वाले पति को उसके अश्लील फोटो ह्वाट्सएप पर भेज दिए। शादी टूटने की नौबत आ गई। इससे नाराज युवती ने रविवार को गांव के चौराहे पर युवक को पकड़कर चप्पल से खूब पीटा। युवती के भाई ने भी उस पर धारदार हथियार से हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई थी। तब से युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। यह बात प्रेमी को बुरी लग गई। उसने कहीं से युवती के होने वाले पति का फोन नंबर पता किया और उसे युवती के अश्लील फोटो भेज दिए। इसकी जानकारी होने के बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ने की धमकी देते हुए सारी बातें युवती के परिजनों को बताईं।
विज्ञापन

इसके बाद लड़की के भाई ने पता किया तो पता चला कि यह हरकत किसने की है। रविवार शाम को वह युवक बाजार में युवती को दिख गया। नाराज युवती ने उसे पकड़ लिया और चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर भाई ने भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article