फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Model question papers along with notes will also help in the examination

Kushinagar News: नोट्स के साथ मॉडल प्रश्नपत्र भी करेंगे परीक्षा में मदद

Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Model question papers along with notes will also help in the examination
पडरौना। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की तैयारी चल रही है। किताबों और अपने नोट्स पर उनका पूरा फोकस है। इसके अलावा मॉडल प्रश्नपत्र भी तैयारी में उनकी मदद करेंगे। इनको शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

जिले में राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित समेत कुल 361 संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2025 बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल 59,762 व इंटर के 53,490 समेत कुल 1,13,252 परीक्षा पंजीकृत हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारी लगातार जारी है। विद्यार्थियों को तैयारी करने में सहूलियत मिले। इसके लिए वेबसाइट पर प्रश्नपत्रों को अपलोड कर दिया गय है। इसका मकसद यह है कि इसे देखकर विद्यार्थी पैटर्न को समझें और परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें। शिक्षकों का कहना है इससे सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा। क्योंकि, वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया बोर्ड की तरफ से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड किए गए हैं। इसकी मदद से विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र से छात्रों को प्रश्नों का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




ऐसे करें डाउनलोड
- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर कक्षा 10 और कक्षा 12 का मॉडल पेपर दिखाई देगा।
- मॉडल पेपर में से अपने विषय और कक्षा का चयन करें।
- इस पर कक्षा के अनुसार अपना मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।



विद्यार्थी वेबसाइट से बोर्ड के प्रश्नपत्रों के पैटर्न को देखकर अच्छी तैयारी कर सकता है। वहां से उसे आइडिया मिल जाएगा कि कैसे प्रश्न परीक्षा में आएंगे। बेहतर तैयारी किताबों से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य, उदित नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना।



जो विद्यार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें मॉडल प्रश्नपत्रों से मदद मिलेगी। इससे पता चल जाएगा कि परीक्षा का पैटर्न कैसा रहेगा। उसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं।

- अंकित मिश्र, प्रवक्ता, अंग्रेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed