फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mobile phone battery explodes while charging, child dies

Kushinagar News: चार्जिंग में लगी मोबाइल की बैटरी फटी, मासूम की मौत

Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone battery explodes while charging, child dies
मंसाछापर (कुशीनगर)। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के दोपही टोला में मंगलवार सुबह चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी फटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कंठीछपरा गांव निवासी सिंगासन प्रसाद पंजाब में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी मूरति देवी, तीन साल की बेटी सृष्टि और एक साल का बेटा रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मूरति अपने मोबाइल फोन की बैटरी को जुगाड़ से कटरैन के छप्पर पर रखकर चार्ज कर रही थी। नीचे सृष्टि और मूरति बैठे थे। अचानक बैटरी सृष्टि के सिर पर गिर गई और जोरदार धमाके के साथ फट गई। इस घटना में सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मूरति को हल्की चोट लगी। आसपास के लोग आनन-फानन में सृष्टि को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोपहर करीब एक बजे सृष्टि की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed