फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mobile phone and cash stolen from shop by breaking shutter

Kushinagar News: शटर तोड़कर दुकान मोबाइल फोन और नकदी चोरी

Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone and cash stolen from shop by breaking shutter
हाटा। नगर के गांधी चौक पर स्थित मोबाइल फोन की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और 22 हजार रुपये उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका क्षेत्र के पगरा मुहल्ला निवासी सचिन राव नगर के गांधी चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैँ। बृहस्पतिवार की रात को सचिन दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देख शोर मचाया। दुकान खोल कर अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे सभी महंगे मोबाइल सेट गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकान मुआयना किया। दुकान में सीसीटीवी भी लगा हुआ था, लेकिन चोर सबूत मिटाने के लिए चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए थे। पुलिस ने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। दुकानदार सचिन कुमार राव ने पुलिस को तहरीर देकर 22 हजार रुपये व 12 लाख रुपये के मोबाइल सेट की चोरी की जानकारी दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखने पर घटना शुक्रवार की सुबह 3:38 मिनट से 4:16 मिनट तक चोरों की हलचल दुकान पर दिखाई दिया। घटना में पांच से छह युवक कैमरे में दिखाई दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का बहुत जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed