फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLC polls from eight o'clock today

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज आठ बजे से

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
MLC polls from eight o'clock today
पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार को होने वाले गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट से रवाना की गईं। एडीएम और एएसपी की मौजूदगी में मतदानकर्मियों ने चुनाव सामग्रियां प्राप्त की। देर शाम तक यह सभी पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।            
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए जिले भर में कुुल 7194 मतदाता हैं। इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भरपूर तैयारी की गई है। कुल 15 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 14 ब्लॉक मुख्यालय और एक नगरपालिका कार्यालय में है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन अन्य सहयोगी शामिल हैं।            
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम कृष्ण लाल तिवारी और एएसपी लाल साहब यादव सहित अन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में सभी मतदानकर्मियों को मतदान संबंधी जानकारी दी। उसके बाद उन्हें स्टेशनरी आदि देकर रवाना किया गया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर पहुंच गईं।  एडीएम ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद पोलिंग पार्टियां मत पत्रों को कलेक्ट्रेट में लाकर जमा करेंगी, जहां से मत पत्रों को गोरखपुर भेज दिया जाएगा।            
विज्ञापन
विज्ञापन

           
हाटा तहसील क्षेत्र के तीन केंद्रों पर होगा मतदान    
 तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। हाटा, सुकरौली और मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय पर बने इन केंद्रों पर मतदान सुबह आठ बजे से होगा। बृहस्पतिवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां ने यहां पहुंचकर अपनी तैयारी पूरी कर ली। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।                       
 गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के भी तीन ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन ब्लॉकों के 1436 स्नातक मतदाता यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सेवरही ब्लॉक में 628, दुदही में 350 और तमकुहीराज ब्लॉक में 458 स्नातक मतदाता हैं। तमकुहीराज के एसडीएम विपिन कुमार का कहना है कि मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।            

           
नोटा के जरिए उम्मीदवार को नापसंद कर सकते हैं मतदाता            
 गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान करने वाले लोगों को नोटा का विकल्प भी दिया जाएगा। मतपत्र में नोटा का कॉलम भी होगा। यदि मतदाता को कोई उम्मीदवार पसंद न आए तो मतपत्र के इस नोटा कालम में बैगनी रंग की स्याही से क्रॉस का चिह्न बना सकता है। मतगणना के दौरान उस वोट की गिनती नहीं की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed