{"_id":"6ab81c44cca1b8407007a83b","slug":"mla-takes-stock-of-the-situation-in-flood-affected-villages-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168835-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जाना हाल
विज्ञापन
खड्डा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित सालिकपुर महादेवा सहित अन्य प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हाल जाना। लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर की जानकारी ली और राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। छितौनी तटबंध का भी निरीक्षण कर उसकी स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील प्रशासन से कहा कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं। बाढ़ चौकियों, नावों और राहत से जुड़ी अन्य सुविधाओं को तत्काल सक्रिय रखने के साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव सहूलियत उपलब्ध कराई जाए। संवाद