{"_id":"57a3832c4f1c1b6f152bb45f","slug":"mla-denied-the-incident-of-train-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट न मिलने पर विधायक का घरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल टिकट न मिलने पर विधायक का घरना
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के गौरीश्रीराम हाल्ट से अन्य जगहों के लिए टिकट न मिलने के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को तमकुहीराज के विधायक ने धरना दिया। सुबह करीब आठ बजे विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में धरना शुरू हुआ। आंदोलन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने से इस हाल्ट स्टेशन से अन्य स्टेशनों के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। इसके चलते लोगों को इस रूट की ट्रेनों से यात्रा करने में दिक्कत आ रही है। आंदोलन कर रहे लोगों की मांग थी कि तत्काल टिकटों की बिक्री शुरू कराई जाए तथा इस गड़बड़ी के लिए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
आंदोलन की जानकारी होने पर रेलवे के सीनियर डीसीआई अलोक सिंह ने विधायक से मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने शुक्रवार से टिकटों की बिक्री शुरू कराने एवं मामले की जांच का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया। इस दौरान बबलू दूबे, संतोष पांडेय, नजीर अंसारी, संजय कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, शम्भू कुशवाहा, राजेश पटेल, चंदन वर्मा, रामअवध निषाद, राजेश तिवारी, जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।