फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA Anant Singh and nine others booked for brandishing weapons

Kushinagar News: हथियार लहराने पर विधायक अनंत सिंह समेत नौ पर रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
MLA Anant Singh and nine others booked for brandishing weapons
कुशीनगर। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार के दौरान मुजरा में हथियार लहराकर ठुमके लगाने के मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह समेत नौ लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गोपालगंज के एसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस उपनयन संस्कार में अनंत सिंह के आने की सूचना पर कुशीनगर से भी लोग गए थे और उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर लगाए थे। बिहार पुलिस की सख्ती के बाद कार्रवाई के डर से अपना पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी गुड्डू राय के बेटे के जनेऊ संस्कार में विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ तीन मई को शामिल हुए। कार्यक्रम में बुलाए गए मुजरा के दौरान समर्थकों ने अश्लील गीतों पर नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए जमकर ठुमके लगाए और नोटों की बारिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में विधायक के समर्थक कथित तौर पर अवैध और प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। गोपालगंज पुलिस के अनुसार, ऐसा करना आम जनता में भय और दहशत फैलाने के साथ-साथ शस्त्र नियमों का खुला उल्लंघन है। तकनीकी जांच में भी हथियारों के अवैध होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि लाइसेंसी हथियारों का भी दुरुपयोग पाया गया तो उन्हें जब्त किया जाएगा। सार्वजनिक कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन लाइसेंस की शर्तों के खिलाफ है। मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह के अलावा गुड्डू राय उर्फ अमरेश राय, उत्सव राय, प्रियांशु कुमार, टिशु राय, सौरव कुमार राय उर्फ टिकोरी राय, विशाल राय, सुनील यादव समेत अज्ञात हथियारबंद समर्थकों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed