{"_id":"64d52c8fca9ceb34c201452c","slug":"mla-alleaged-on-khanan-adhikari-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2936-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सदर विधायक का आरोप, खनन अधिकारी करा रहे अवैध बालू खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सदर विधायक का आरोप, खनन अधिकारी करा रहे अवैध बालू खनन
Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक ने विधानसभा में कुशीनगर के खनन अधिकारी के अवैध बालू खनन में संलिप्तता की जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर विधायक ने विधानसभा में जिले में हो रहे बालू खनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिले के खनन अधिकारी पर अवैध बालू खनन कराने और बिहार से बालू मंगाकर जिले में ऊंची दर पर बिक्री का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
नियम 301 के तहत विधान सभा में प्रमुख सचिव, विधानसभा को दिए गए शिकायती पत्र में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कुशीनगर के खनन अधिकारी की शह पर जिले की नदियों से धड़ल्ले से बालू खनन हो रहा है। वह बिहार प्रांत से बालू मंगाकर जिले में महंगी दर पर बिक्री करा रहे हैं। जिले में बालू लाने वाले ट्रक से इनके रखे गए प्राइवेट लोग वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत जिले के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब इन्हें देवरिया खनन विभाग का भी प्रभार दे दिया गया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि विभाग के उच्चाधिकारियों का इन्हें संरक्षण है। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।