{"_id":"67a64f6f8a6a690c2204da1a","slug":"missing-youth-not-foundsobs-emerged-instead-of-mangal-songs-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131663-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहीं मिला लापता युवक...मंगल गीतों की जगह उभर आईं सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहीं मिला लापता युवक...मंगल गीतों की जगह उभर आईं सिसकियां
Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। एसपी के आश्वासन के बाद घर वालों को लगा कि लापता युवक मिल जाएगा और घर वाले शादी की तैयारियों में जुटे रहे, लेकिन पुलिस का तंत्र भी युवक को ढूंढ़ने में फेल हो गया। शुक्रवार को जिस दरवाजे से युवक की बरात निकलनी थी, उस दरवाजे पर सन्नाटा पसरा है।
घर के अंदर से मंगल गीतों की जगह महिलाओं की सिसकियां सुनाई दे रहीं हैं। रिश्तेदार भी अपने घरों को लौट गए। हालांकि, दो दिन पहले ही वधु पक्ष के आए लोगों ने शादी करने से मना कर दिया था।
अपनी शादी का कार्ड लेने घर से निकला पकड़ी बांगर निवासी 30 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव 19 जनवरी को शाम छह बजे नौरंगिया के लिए नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बखपरना गांव के सामने नहर के पास से लापता हो गया। बाइक खराब होने की जानकारी भाई को दी, जिसके बाद से उसका पता नहीं है। शुक्रवार को बारात जाने वाली थी, घर पर मां-पिता और भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने नेबुआ नौरंगिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस की सुस्ती को देखते हुए घर वालों ने एसपी संतोष कुमार मिश्र से मिलकर पूरी बात बताई। एसपी के निर्देश पर नेबुआ नौरंगिया, रामकोला, स्वाट टीम समेत पुलिस की चार टीमें लगाई गईं। बावजूद इसके अभी तक युवक का पता नहीं चल सका। वहीं बिहार के रहने वाले वधु पक्ष के लोगों युवक के घर पहुंचकर शादी करने से मना कर दिया। भाई अभिलाष श्रीवास्तव ने बताया कि जब भाई नहीं मिला तो लड़की वाले आए थे और उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।