फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missing teenager remains missing for eight days, SDRF team returns

Kushinagar News: आठ दिन भी लापता किशोरी का पता नहीं, लौटी एसडीआरएफ टीम

Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager remains missing for eight days, SDRF team returns
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव के पास नारायणी नदी में पिछले मंगलवार को स्नान करते समय नदी में लापता किशोरी का आठ दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। बृहस्पतिवार से उसकी तलाश कर रही एसडीआरएफ की टीम भी लौट गई है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया निवासी 12 वर्षीय रोशनी पाठक पुत्री सुनील पाठक तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी निवासी अवध किशोर उपाध्याय के घर ननिहाल आई थी। बीते मंगलवार को परिजनों के साथ नारायणी नदी में स्नान करने गई। उसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगी। यह देख परिजन उसे बचाने के लिए गए, लेकिन वे डूबने लगे। नदी में स्नान कर रहा एक युवक परिजनों को तो बचा लिया, लेकिन किशोरी नदी में डूब गई। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम पहुंची और किशोरी की खोज में अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। अब थक हारकर सोमवार की देर शाम एसडीआरएफ की टीम लौट गई। इस संबंध में तरयासुजान इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया किशोरी की तलाश की गई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है। सोमवार की शाम एसडीआरएफ की टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed