फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missing teenager found in hotel, six traffickers arrested

Kushinagar News: लापता किशोरी होटल में मिली, छह धंधेबाज गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found in hotel, six traffickers arrested
कसया। हाईवे के किनारे धुरिया मोड़ पर ग्रीन पैलेस होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ किया। होटल संचालक समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। वहीं पांच लड़कियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। होटल से पकड़ी गई एक देवरिया जिले की नाबालिग भी शामिल है। उसके परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। वह होटल में एक युवक के साथ मिली।
विज्ञापन

होटल संचालक और मैनेजर देवरिया के तरकुलवा और बघौचघाट के रहने वाले हैं। हाईवे पर धुरिया मोड़ के समीप बने बिल्डिंग को किराए पर लेकर देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बघौचघाट निवासी कमलेश सिंह ग्रीन पैलेस के नाम से होटल संचालित करता था। होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाता था। इसकी शिकायत लगातार पुलिस तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को होटल में छापेमारी किया। होटल से पांच जोड़े और कमरों से आपतत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने एक रजिस्टर को कब्जे में लिया, जिसमें नाबालिग लड़कों और लड़कियों का भी ब्योरा दर्ज था। पुलिस की जांच में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना और महुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाले दो जोड़े नाबालिग मिले। इनके परिजन स्थानीय थाने में गुमशुदगी भी बृहस्पतिवार को दोपहर में दर्ज कराए थे। इसके अलावा पुलिस ने पांचों लड़कियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया, जबकि होटल संचालक कमलेश सिंह, होटल मैनेजर तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी सोनू कुमार यादव तथा पवन गुप्ता, तरकुलवा के महुआपाटन बाजार निवासी अरशद अंसारी तथा दो बाल अपचारी पर पुलिस ने पाक्सो, दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। बाल अपचारियों को बाल सुरक्षा गृह के बाद बाकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed