{"_id":"60296ed98ebc3ee8f02f4cdb","slug":"missed-health-workers-will-be-vaccinated-today-kushinagar-news-gkp3847651174","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका
पडरौना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान से वंचित 3601 स्वास्थ्यकर्मियों को सोमवार के दिन टीका लगाया जाएगा। इसी दिन उन 199 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका भी लगाया जाएगा, जिन्हें 16 जनवरी को पहला टीका लगाया गया था। इसके लिए 21 केंद्रों पर 41 बूथ बनाए गए हैं।
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में 12760 हेल्थ वर्कर्स का चयन किया गया है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों से हेल्थ वर्कर्स शामिल हैं। इस अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। उसके बाद 22, 28 व 29 जनवरी, चार और पांच फरवरी को इन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ था। इन छह चक्रों में 9159 स्वास्थ्यकर्मियों को पहला टीका लगाया जा चुका है, लेकिन अग भी 3601 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं, जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इनके टीकाकरण के लिए सोमवार को 21 केंद्रों पर 41 बूथ बनाए गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 21 केंद्रों पर बने 41 बूथों पर छूटे हुए 3601 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इनके अलावा इसी दिन जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग और हाटा व फाजिलनगर सीएचसी में एक-एक बूथ पर उन 199 हेल्थ वर्कर्स को दूसरा टीका लगाया जाएगा, जिनका 16 जनवरी को टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन
199 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा दूसरा टीका
पहले चरण के पहले दिन कोविड वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उस दिन संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमएमसीएच विंग सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा और फाजिलनगर में 300 लोगों को टीका लगवाने के लिए बुलाया गया था, जिनमें 199 लोग ही टीका लगवाए थे। इन स्वास्थ्यकर्मियों को सोमवार को दूसरा टीका लगाया जाएगा। यह टीका उनके पूर्व में निर्धारित केंद्रों पर लगेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जो हेल्थ वर्कर्स निर्धारित केंद्र पर टीका लगवाने समय से नहीं जा सकते, वे पास के किसी भी केंद्र पर टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाकर दूसरे डोज का टीका लगवा सकते हैं।
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर तीन, सुकरौली क्षेत्र के देवतहां में दो, खड्डा के तुर्कहां में एक, हाटा में चार, कुबेरस्थान में चार, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना में चार, प्रसवोत्तर केंद्र पडरौना में चार, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पडरौना में चार, सीएचसी तमकुहीराज, विशुनपुरा, दुदही, कसया, मोतीचक, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, पावानगर महावीर हॉस्पिटल फाजिलनगर, बालाजी हॉस्पिटल फाजिलनगर, इंडियाना आर्यन हॉस्पिटल फाजिलनगर और तरयासुजान सीएचसी में चार-चार बूथ बनाए गए हैं, जबकि जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग में दो बूथों पर टीकाकरण होगा।