फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Missed children will be vaccinated under special campaign

छूटे बच्चों को विशेष अभियान के तहत लगेगा टीका

Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Missed children will be vaccinated under special campaign
अकबरपुर एएनएम केंद्र पर सघन मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन करते सीएमओ - फोटो : KUSHINAGAR
छूटे बच्चों को विशेष अभियान के तहत लगेगा टीका
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के अकबरपुर गांव में स्थित एएनएम केंद्र पर मंगलवार को सीएमओ ने सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें छूटे बच्चों का टीकाकरण होगा। अभियान तीन दिन तक चलेगा।
शासन के निर्देश पर छूटे बच्चों को अभियान चलाकर टीकाकरण करना है। अकबरपुर गांव के एएनएम केंद्र पर सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। सीएमओ ने बताया कि छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्त, डीएमसी अरबाज अहमद, बीपीएम दीपक कुमार, बीएमसी सर्वेश यादव, विपिन सिंह, एएनएम रिंकू देवी, ध्रुव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिशन इंद्र धनुष के तहत लगाया गया टीका
जौरा बाजार। पिपरा रज्जब उपकेंद्र पर मंगलवार को मिशन इंद्र धनुष के तहत विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय यादव व डॉ. अराफात ने उपकेंद्र पर टीकाकरण का जायजा लिया। चिकित्सकों ने बताया कि सरकार की ओर से विशेष अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व 16 साल तक की किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान एएनएम माया देवी, सुगंधी देवी, आशा संगिनी उर्मिला देवी, यशोदा देवी, निर्मला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed