{"_id":"64e75589f6444df9bf056bc6","slug":"miscreants-thrashed-and-looted-gold-chain-in-kushinagar-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गदर-2 फिल्म देखना पड़ा भारी: साथी संग घर लौट रहा था दुकानदार, बदमाशों ने पिटाई कर लूट लिया सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदर-2 फिल्म देखना पड़ा भारी: साथी संग घर लौट रहा था दुकानदार, बदमाशों ने पिटाई कर लूट लिया सोने की चेन
Thu, 24 Aug 2023 06:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:35 PM IST
सार
इंक्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चार नामजद और पांच अज्ञात बदमाशों पर लूट और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी पीड़ित के गांव के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गदर-2 देखकर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार की पिटाई कर नकदी और सोने का चेन बदमाशों ने लूट लिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरहवा गांव निवासी दुर्गेश कुशवाहा 19 अगस्त की रात को दुकान बंद कर गांव के अंशु के साथ फाजिलनगर कस्बा में गदर-2 देखने गया था। शो खत्म होने के बाद रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दोनों बनवीरा गांव के पास पहुंचे थे कि घात लगाए बैठे सैफ, सोनू, लक्की, मुमताज और पांच अज्ञात युवकों ने बाइक रोक लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: टीके राय को मिला इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड, कोलकाता राजभवन में राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन
दोनों बाइक सवार युवक कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। दुकानदार का सोने की चेन, मोबाइल, छह हजार नकदी और पर्स लूट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवकों ने एंबुलेंस बुलाकर फाजिलनगर सीएचसी पर पहुंचे। हालत गंभीर देख दुकानदार को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos
एसपी तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इंक्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर चार नामजद और पांच अज्ञात बदमाशों पर लूट और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी पीड़ित के गांव के ही निवासी हैं।