फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Miscreants Stab Uncle and Nephew for Honking

Kushinagar News: हॉर्न बजाने पर मनबढ़ों ने मामा-भांजे को मारा चाकू

Sun, 10 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Stab Uncle and Nephew for Honking
ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीन हमलावरों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

खड्डा। हॉर्न बजाने पर रास्ते में खड़े युवकों ने ट्रैक्टर सवार मामा-भांजे को शनिवार की देर शाम चाकू मार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर तीन मनबढ़ों को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा निवासी छोटेलाल यादव (26) अपने 18 वर्षीय भांजे अजित निवासी हथिया, थाना खड्डा के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी लाने कोतरहा नाला गए थे। देर शाम लौटते समय भुजाैली-हथिया के बीच रास्ते में पांच युवक बैठे थे। ट्रैक्टर चालक छोटेलाल ने रास्ते पर युवकों को खड़ा देख हॉर्न बजाया। इससे युवक भड़क गए और मामा-भांजे को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ चाकू से भी हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपितों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। कुछ युवक टेंपो से मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख भाग निकले। वहीं, धनौजी गांव के लोगों ने साहस दिखाते हुए तीन हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक भुजौली खुर्द, थाना खड्डा के बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल अजित को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि छोटेलाल का इलाज तुर्कहा सिएचसी पर चल रहा है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed