फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Miscreant launches life-threatening attack on woman; condition critical.

Kushinagar News: मनबढ़ ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Miscreant launches life-threatening attack on woman; condition critical.
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक मनबढ़ युवक ने 60 वर्षीय एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को तत्काल फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलुआ शमशेर शाही गांव की निवासी महिला माली देवी (60) अपने घर के पास बैठी हुई थी। इस दौरान गांव का ही एक मनबढ़ युवक वहां पहुंचा और धारदार हथियार से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और घायल महिला को फाजिलनगर सीएचसी ले गए। घटना की वजह पुरानी कहासुनी और बीच-बचाव की रंजिश बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ प्रविंद्र राय ने कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed