फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Misbehavior with ARTO team, case on five

कुशीनगर: धोखाधड़ी के आरोप में निजी बैंक संचालक पर केस

Sun, 12 Feb 2023 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:34 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with ARTO team, case on five
तमकुहीराज। धोखाधड़ी के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने निजी बैंक संचालक और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को सौ से अधिक लोगों ने बैंक संचालक पर चार करोड़ से अधिक रकम लेकर भागने आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। एसएचओ नीरज राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बे में फोरलेन हाईवे के किनारे, तहसील गेट के समीप एक मकान में पूर्वांचल ग्राम्य विकास निधि लिमिटेड नामक निजी बैंक वर्ष 2019 से संचालित हो रहा था। इस बैंक में तमकुहीराज क्षेत्र के करीब 200 से अधिक लोगों ने बचत व एकमुश्त खाता खोलकर करीब चार करोड़ रुपये जमा कराए। आरोप है कि एक सप्ताह से बैंक संचालक शाखा के मेन गेट पर ताला बंद करके लापता है। शुक्रवार को खाताधारक बैंक पहुंचे। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार को खाताधारक व तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर निवासी अर्जुन प्रसाद की तहरीर पर डिबनी बंजरवा निवासी व निजी बैंक के संचालक विजय कुशवाहा और उसके पिता रामध्यान कुशवाहा पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि शुक्रवार को बैंक संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed