{"_id":"63e81eac346b805a9c039914","slug":"misbehavior-with-arto-team-case-on-five-kushinagar-news-c-7-1-50593-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: एआरटीओ टीम से बदसलूकी, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: एआरटीओ टीम से बदसलूकी, पांच पर केस
Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:33 AM IST
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रेमवलिया चौराहे पर बालू कारोबारियों ने महराजगंज के एआरटीओ टीम के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पीटीओ की तहरीर पर शनिवार की शाम पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महराजगंज के प्रभारी एआरटीओ मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में टीम शुक्रवार की सुबह रूटीन क्रॉस चेकिंग पर निकली थी। प्रेमवलिया चौराहे पर टीम ने बालू लदी गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बालू लदी कई गाड़ियां ओवरलोड मिली। टीम कार्रवाई करने लगी। यह देखकर बालू कारोबारी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी में बैठे पीटीओ के साथ बदसलूकी की।
उनको जाति सूचक अपशब्द कहे। बालू कारोबारियों की हरकत की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर कारोबारियों का हंगामा शांत हुआ। तहरीर के आधार पर कसया थाने की पुलिस ने महंथ यादव, इशरमथ शर्मा, अमरजीत राव, पंकज मिश्रा और विनय पटेल (सभी का पता अज्ञात) पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जानमाल की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।