फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Minority Welfare Officer inspected the Madrasa Board examination

Kushinagar News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा का अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया निरीक्षण

Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minority Welfare Officer inspected the Madrasa Board examination
कसया। जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं कड़ी निगरानी के साथ शुरू हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोड़ व जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके राय ने मदरसा दारुल उलूम अंजुमन इस्लामिया का निरीक्षण किया। यहां प्रथम पाली दीनियात विषय में कुल 129 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा 33 बालक व 31 बालिकाओं ने परीक्षा दी। जबकि, 65 छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली दीनियात विषय में 29 पंजीकृत अभ्यर्थियों में चार बालक व 20 बालिकाओं ने परीक्षा दी। इसमें पांच अनुपस्थित रहे। नकलविहीन व सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल की तैनाती करने के अलावा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3871 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक मौलाना सदाकत अली कादरी, मौलाना आलम गीर, इनामुलहक, दरवेश आलम, आशिक अली, फकरुद्दीन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed