फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Minor irrigation office locked, farmers angry

Kushinagar News: लघु सिंचाई कार्यालय में ताला, किसानों में रोष

Wed, 11 Feb 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Minor irrigation office locked, farmers angry
विशुनपुरा ब्लॉक परिसर स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में दोपहर दो बजे लटका मिला ताला।स्रोत-सोश
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में ताला बंद होने को लेकर किसानों में रोष है। दूर-दराज से आए किसान बिना काम पूरे हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

ब्लॉक में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में मौजूदा समय में एडीओ (एमआई) और दो बोरिंग टेक्नीशियन की तैनात हैं। इसके बावजूद मंगलवार को पहुंचे किसानों का आरोप था कि दोपहर बाद से ही कार्यालय पर ताला लटका हुआ मिला। तैनात कर्मियों के नहीं होने से पहुंचे किसान व्यवस्था को कोसते हुए मायूस होकर घर लौट गए। किसानों ने विभाग के तैनात कर्मियों पर कार्यालय पर नहीं रहने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में एडीओ एमआई शंभूनाथ ने कहा कि जांच करने के लिए क्षेत्र में गए थे,इसलिए कार्यालय का ताला बंद रहा। प्रभारी बीडीओ आशुतोष मिश्र ने कहा कि कार्यालय में ताला बंद होना गंभीर मामला है, इसकी जांच करवाकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed