फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Minister in charge expressed displeasure over the progress of Jal Nigam, instructions to get the work done expeditiously

Kushinagar News: जल निगम की प्रगति पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी, तेजी से कार्य कराने के निर्देश

Fri, 19 Jan 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge expressed displeasure over the progress of Jal Nigam, instructions to get the work done expeditiously
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जल निगम की परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा लोगों की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और लोगों को अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सबसे पहले विधानसभा वार हो रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने विकासपरक योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने वन विभाग, मनरेगा, नगर निकाय, बृहद गो संरक्षण, स्कूल चलो अभियान, स्वास्थ्य, जिला पूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार आदि की समीक्षा की। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने शांति वन, अमृत वन, आयुष वन, मियावाकी पद्धति से पौधरोपण आदि की जानकारी दी। इस पर प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत स्थायी कार्यों को जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए। नगर निकायों के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में नामांकन प्रगति, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सत्यापन, शिक्षक संकुल छात्रवृत्ति, आधार सीडिंग आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क, बिजली, शिक्षा से संबंधित लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधिगण से पूरी तन्मयता व ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिले में किए इनकाउंटर, गौ तस्करी, शराब तस्करी, सीज किये गए वाहन, वाहनों की नीलामी, चोरी के वाहनों की जब्ती आदि कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अधिकारी गण फरियादियों से उचित व्यवहार करें। उनकी समस्याओं का निदान तत्काल करें। 22 जनवरी को सभी कार्यालयों की साफ सफाई प्रकाशमय व सजावट करें। बैठक को सांसद विजय कुमार दुबे, डीएम उमेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज विधायक डाॅ. असीम रॉय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश रॉय, राधेश्याम पांडेय, चेयरमैन विनय जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed