फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Minister fumes over uprooted road and bad power supply, said- improve

Kushinagar News: उखड़ी सड़क और बदहाल बिजली आपूर्ति पर झल्लाए मंत्री, बोले-सुधर जाओ

Fri, 04 Aug 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Minister fumes over uprooted road and bad power supply, said- improve
कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री
बिजली निगम के एसई, एक्सईएन और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को चेतावनी
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों ने समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने अफसरों की बताई मनमानी
- शहर में चार से पांच घंटे हर दिन हो रही बिजली कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में बिजली की बदहाल व्यवस्था और उखड़ी सड़क का मुद्दा छाया रहा। अपने नेताओं की पीड़ा सुनने के बाद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा झल्ला गए। बिजली निगम और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन को चेतावनी देते हुए सुधरने की हिदायत दी। उन्होंने डीएम को भी इस पर ध्यान देने को कहा। विकास कार्यों की समीक्षा किए और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। जिले में प्रभारी मंत्री के होने के बावजूद शहर में बिजली कटौती बृहस्पतिवार को जारी रही। करीब पांच घंटे तक टुकड़ों में बिजली गुल रही।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बरसात में सड़कों का निर्माण नहीं हो सकता है, लेकिन राहगीरों को चलने योग्य मरम्मत कर इसे बनाया जा सकता है। इसमें लापरवाही या टाल मटोल करना अच्छी बात नहीं है। सरकार लोगों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है ताकि निचले तबके के लोगों को लाभ मिल सके। बिजली व्यवस्था में अफसर सुधार लाएं। बिजली कटौती और निगम के अफसरों की मनमानी की शिकायत अधिक है। सरकार की मंशा के अनुसार काम नहीं करने वाले अफसरों या कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल और खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने ब्लॉक के सीएचसी, पीएचसी पर डॉक्टरों का रात में न रुकने, गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं कराने और बाहरी दवा लिखने की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने सीएमओ को फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले निर्माण कार्यों को जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर अफसर आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्य, स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में नामांकन प्रगति, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सत्यापन, आधार फीडिंग की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क, बिजली, शिक्षा को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। एसपी धवल जायसवाल ने शराब, गौ तस्करों पर अंकुश लगानेे और अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरण करें। इस दौरान फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौंड़, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद थे।

सभी ब्लॉकों में बने गो आश्रय केंद्र
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी ब्लाॅकों में एक-एक गोे आश्रय केंद्र बनाया जाए। ताकि छुट्टा पशुओं को वहां रखा जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि राशन डीलर को राशन कम न मिले, कोटेदार राशन में कटौती न करें, ऐसा हो तो कार्रवाई करें। कैंप लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ पात्रों को दिया जाए।

मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में लाएं तेजी
राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका (रामपुर) में हो रहे निर्माण कार्यों का प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। पुस्तकालय, प्रयोगशाला, लेक्चर रूम, फर्नीचर, बेंच, कुर्सियों, लिफ्ट तथा विद्यार्थियों की क्षमता, कमरों के वेंटिलेशन, फॉर्सिलिंग, बाउंड्री वॉल, पार्किंग की व्यवस्था देखा। जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, सदर विधायक विनय जायसवाल, प्राचार्य डॉ. आरके शाही, सीएमएस डॉ. एचएस राय मौजूद रहे।
00000
लो वोल्टेज से नहीं पूरी हो रही नींद, दिन में बिजली कटौती से व्यापार भी चौपट

फोटो है।

- फाल्ट और ब्रेकडाउन के नाम पर चार से पांच घंटे तक हो रही कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। उमस भरी गर्मी में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटौती और लो वोल्टेज से शहर के व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो रहा है तो रात में नींद भी पूरी नहीं हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। देर रात तक जगने की वजह से सुबह बच्चों की नींद नहीं खुल रही है। इससे उन्हें स्कूल जाने में विलंब हो जा रहा है। बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे बिजली कटी रही।
शहर के व्यापारियों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है, लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से लोकल फाल्ट और ब्रेक डाउन के नाम पर चार से पांच घंटे बिजली कट रही है। लोग किसी तरह दिन का समय तो काट ले रहे हैं, लेकिन रात में बिजली कटौती होने पर परेशान होना पड़ रहा है।
दिन में चिलचिलाती धूप होने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे परेशान लोग राहत के लिए घर में लगे पंखे का सहारा ले रहे हैं, लेकिन वोल्टेज कम होने से पंखा ठीक से नहीं चल रहा है। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा रहा है।
- सुधीर जायसवाल, व्यवसायी

00000000

एक घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

- विनम्र कसौधन, व्यापारी



उमस भरी गर्मी से परिवार के बड़े लोग तो, किसी तरह समय काट ले रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गो को हो रही है। इसकी शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।


- अजय कुमार गुप्ता, उपभोक्ता



नगर में हर दिन चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही रही है। जब बिजली आपूर्ति शुरू होती तो वोल्टेज बहुत की कम रह रहा है। इससे पंखे और कूलर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन्वर्टर को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से वह चार्ज भी नहीं हो पा रहा है।

- अभय अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed