फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mining officer's driver and guard were beaten and taken away by DCM carrying sand

Kushinagar News: खनन अधिकारी के चालक और गार्ड को पीटकर छुड़ा ले गए बालू लदा डीसीएम

Sat, 30 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mining officer's driver and guard were beaten and taken away by DCM carrying sand
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के निकट छोटी गंडक के सिकटिया घाट पर बालू खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी के चालक और सुरक्षा गार्ड को पीटकर खनन माफिया डीसीएम छुड़ा ले गए। बालू लदा डीसीएम (टीपर) को लेकर सुरक्षा गार्ड थाने आ रहा था। थोड़ी दूर पर बालू खनन कराने के आरोपी ने कुछ लोगाें के साथ पहुंचकर खनन अधिकारी के चालक और सुरक्षा गार्ड को पीट दिया। खनन अधिकारी की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने नामजद आरोपी, उसके चालक और छह अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के निकट छोटी गंडक के सिकटिया घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह अपने सुरक्षा गार्ड और चालक के साथ सुबह पहुंचे। वहां बालू लदा डीसीएम मिला। उसे अपने कब्जे में ले लिए और सुरक्षा गार्ड को उसमें बैठाकर चालक को रामकोला थाने लेकर चलने को कहा। बताया कि पीछे-पीछे वह स्वयं आ रहे थे। घाट से थोड़ी ही दूर आगे बढ़े थे कि रास्ते में मनजीत गुप्ता नाम का व्यक्ति अपने चालक के साथ पहुंचकर गाड़ियों को रोक दिया। उसके बाद छह अन्य लोगों को भी बुला लिया। खनन अधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने मिलकर उनके चालक और सुरक्षा गार्ड को पीट दिया तथा बालू लदा डीसीएम लेकर चले गए। खनन अधिकारी ने रामकोला थाने पहुंचकर इस बारे में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मनजीत गुप्ता, उसके चालक और छह अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध खनन अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पिटाई के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला थाने के इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी के लिए छापा मारा जा रहा है। खनन अधिकारी ने बताया कि बालू लदे डीसीएम को रामकोला थाने ला रहे थे। रास्ते में मनजीत नाम के व्यक्ति ने अपने चालक और छह अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके सुरक्षा गार्ड और चालक की पिटाई की। उन्होंने बताया कि दिवाली के अवसर पर मनजीत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई थी, जो अवैध बालू खनन के काम में प्रयुक्त की जा रही थी। शुक्रवार को फिर उसकी गाड़ी पकड़ी गई थी। इसलिए उसने हमला किया। थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जिले में सिर्फ एक वैध बालू घाट
बड़ी गंडक, छोटी गंडक और बांसी नदी से बालू खनन होता है। बड़ी गंडक नदी में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया में बालू घाट का पट्टा दिया गया है। बाकी सभी घाट अवैध रूप से चल रहे हैं। ऐसे ही एक अवैध घाट पर बालू खनन की सूचना पर खनन अधिकारी शुक्रवार को पहुंचे थे। अवैध बालू खनन के मामले में हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया थाना और हाटा कोतवाली में इस हफ्ते केस भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed