फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Millennium sculptures of ancient times in the village

गुप्त काल की हो सकती हैं छहूं गांव में मिली मूर्तियां

Fri, 09 Mar 2018 12:15 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Millennium sculptures of ancient times in the village
जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
तुर्कपट्टी। छहूं गांव में करीब एक वर्ष पहले मंदिर निर्माण की नींव खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को राज्य पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी की अगुवाई में एक टीम गांव पहुंची थी। टीम ने मूर्तियों व गांव के विभिन्न टीलों का निरीक्षण करने के बाद इस गांव को प्राचीन काल का आध्यात्मिक केंद्र माना। मूर्तियों को भी गुप्त कालीन बताया गया। 
विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक निधि गोरखपुर की तरफ से उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग को ग्राम सभा छंहू में खुदाई में प्राप्त मूर्तियों के निरीक्षण के लिए पत्र भेजा गया था। इस पत्र के आधार पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी नरसिंह त्यागी ग्राम सभा छहूं पहुंचे और मूर्तियों एवं गांव में स्थित 14 टीलों सहित विभिन्न पुरावशेषों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत नरसिंह त्यागी ने बताया कि यहां आठवीं-नौवीं शताब्दी के वक्त की ईंटों से बने मंदिर का अवशेष है। प्राप्त ईंटों के माप एवं प्रतिमाओं की वास्तु कला शैली के आधार पर इन मूर्तियों को गुप्त काल के अंतिम समय का माना जा रहा है। गणेश, कार्तिकेय, ब्रह्मा, अग्नि, सूर्य, नवग्रह पट्ट एवं बाराह की मूर्तियों में बाराह रूप भगवान विष्णु के अवतार का एक रूप है। अग्नि देवता की मूर्ती जिसमें आग की लपटें भी प्रदर्शित हैं तथा नवग्रह की पट्ट भी अपने आप में एक विशेष स्थान रखता है। एक गांव में इतने टीलों का मिलना इस बात का संकेत है कि पहले यहां आध्यात्मिक केंद्र रहा है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी के साथ आये इंटेक्ट गोरखपुर के संयोजक एनपी कंदोई ने बताया कि इस गांव के लोगों को सांस्कृतिक विरासत का आभास होने पर इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा होने लगी है। निरीक्षण करने आई टीम में डा. केके पांडेय व अशोक कमानी ने भी पुरावशेषों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रीना यादव, उमाशंकर राय, केदारनाथ ओझा, रवि यादव, रामाशीष गोंड, आनंद यादव, रंजीत मिश्रा, प्रताप यादव, दीना मिश्र एवं चंदेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed