फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Migar arrested for rape and murder of girl

बालिका से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी माइगर पकड़ा गया

Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Migar arrested for rape and murder of girl
बालिका से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी माइगर पकड़ा गया
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे इस आरोपी के साथ उसके संरक्षणदाता को भी जेल भेजा गया है। इस पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार की शाम को खेत से घर लौटते समय 11 वर्षीया बालिका लापता हो गई थी। देर रात गांव के पास ही एक खेत में बालिका का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद बालिका की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर रात में ही गांव पहुंची डॉग स्क्वाड टीम ने मौके पर मिले एक टीशर्ट के आधार पर गांव के एक युवक माइगर (32) पर संदेह जताया था। तभी से पुलिस टीम युवक की तलाश में लगी थी। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर फरार हुए अभियुक्त माइगर की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। खबर मिली कि माइगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में अपने एक रिश्तेदार रामचंदर गुप्ता के घर में छिपा हुआ है। एसओ जितेंद्र सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने माइगर को उसके संरक्षणदाता रामचंदर गुप्ता के घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त माइगर को अपहरण, दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भेज दिया गया है। उसके संरक्षणदाता रामचंदर गुप्ता को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed