फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle aged man who went to complain was beaten to death, case filed against father and two sons

Kushinagar News: उलाहना देने गए अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, पिता व दो बेटों पर केस

Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man who went to complain was beaten to death, case filed against father and two sons
बोदरवार (कुशीनगर)।
विज्ञापन

बेटी की होने वाली ससुराल में फोन कर उसके बारे में अपशब्द कहने और शादी तोड़ने की कोशिश की शिकायत करने पर एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार के केवटहिया टोला की है। इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
बोदरवार बाजार के केवटहिया टोला निवासी ब्रह्मा निषाद (50) ने अपनी बेटी की शादी तहसील क्षेत्र के ही एक गांव में तय की है। मई में शादी होनी है। आरोप है कि गांव का एक युवक इंद्रजीत ब्रह्मा की बेटी की होने वाली ससुराल में फोन कर उसके बारे में अश्लील बातें बोलता था और रिश्ता तोड़ने के लिए दबाव बनाता था। यह बात ब्रह्म तक पहुंची तो शुक्रवार शाम को वह पत्नी राका देवी के साथ इंद्रजीत के घर पहुंच गए और उसके पिता शिवचंद से उलाहना देने लगे। आरोप है कि तभी इंद्रजीत घर में से निकला और ब्रह्मा पर हमला कर दिया। उनकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। राका देवी के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वाले उन्हें एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी परिजन उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां भी डॉक्टरों ने ब्रह्मा को मृत बताया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ब्रह्मा के बेटे विशाल की तहरीर पर शिवचंद और उसके बेटों इंद्रजीत व गेनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed