फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man stabbed in the stomach, FIR lodged

Kushinagar News: अधेड़ के पेट में घोंपा चाकू, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man stabbed in the stomach, FIR lodged
रामकोला। कठिनहिया में बुधवार की देर रात बरामदे में सो रहे 55 वर्षीय रामस्नेही यादव के पेट में चाकू घोंप कर हमलावर भाग निकला। शोर सुनकर बाहर निकले परिजन रामस्नेही को सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

चाकू पेट में फंसने के कारण प्राथमिकी इलाज के बाद डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां के डाॅक्टरों को चाकू को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रामस्नेही यादव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया है। डाॅक्टरों ने बताया ऑपरेशन कर पेट में फंसे चाकू को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बंशबहादुर यादव के पुत्र रामस्नेही यादव बुधवार की रात घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे उनके पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकला। रामस्नेही की चीख सुनकर घर वालों की नींद खुली और बाहर निकले तो रामस्नेही को खून से लथपथ देख घबरा गए। परिजन उन्हें सीएचसी रामकोला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम स्नेही यादव की हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। हमले का कारण पता नहीं चल सका है।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed