फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man killed in fight over installation of hand pump

Kushinagar News: हैंडपंप लगाने को लेकर मारपीट में अधेड़ की गई जान

Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man killed in fight over installation of hand pump
जौरा बाजार। दस दिन पूर्व लगे हैंडपंप का लेकर उपजे विवाद में बृहस्पतिवार को पटीदारों में मारपीट हो गई। इसमें अधेड़ की मौत हो गई। आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र के नदवा विशुनपुर गांव निवासी महाजन सैनी (50) के दरवाजे पर करीब 10 दिन पहले हैंडपंप लगा था। पटीदार सत्यदेव सैनी हैंडपंप का विरोध कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस तक भी यह मामला पहुंचा था। लेकिन, पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महाजन सैनी की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। जिसकी मौत हुई है। वह पहले से बीमार था। ऐसा गांव वालों का कहना है। लेकिन, पीड़ित परिवार जो तहरीर देगा ।उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed