फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies under suspicious circumstances; murder alleged.
मृतक साहेब हुसैन की फाइल फोटो।
तरयासुजान। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव खुदरा के पकवा टोला में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव खुदरा के पकवा टोला में साहेब हुसैन (52) का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में मिला। उनकी पत्नी खैतुन निशा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को गांव के ही दो लोग उनके पति को बाइक से कहीं ले गए थे।
विज्ञापन

देर रात आरोपी उनके घर में लाकर उन्हें सुलाकर चले गए। उन लोगों ने कहा कि इनको सुबह जगाइएगा। शुक्रवार की सुबह उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे जगे नहीं। पति के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

मृतक साहेब हुसैन की फाइल फोटो।

मृतक साहेब हुसैन की फाइल फोटो।

मृतक साहेब हुसैन की फाइल फोटो।

मृतक साहेब हुसैन की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed