फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man dies after falling from the roof

Kushinagar News: छत से गिरकर अधेड़ की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after falling from the roof
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा निवासी एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें कसया के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। ग्राम सभा धनहा निवासी 52 वर्ष बाल्मीकि यादव शनिवार की रात में भोजन करने के बाद सोने के लिए छत पर चले गए। आधी रात को वे लघुशंका करने के लिए जगे तो अंदाज नहीं मिलने से छत से नीचे गिर गए। जानकारी होते ही परिवार के लोग उन्हें कसया के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब दस बजे उनका निधन हो गया। उनके मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed