फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Middle-aged man crushed to death by trailer on highway

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रेलर से कुचलकर अधेड़ की मौत

Sat, 31 Jan 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man crushed to death by trailer on highway
पटहेरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित पटहेरिया क्रासिंग पर शुक्रवार दोपहर एक साथ पैदल सड़क पार कर रहे पति-पत्नी में से तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचलकर पति की मौके पर मौत हो गई,जबकि पत्नी हाईवे पार कर बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर हाईवे किनारे छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव निवासी श्रीकिशुन (55) व पत्नी कांति देवी (50) दोनों एक साथ शुक्रवार को किसी काम से पटहेरिया चौराहे पर गए थे। जहां काम होने के बाद पति-पत्नी पटहेरिया क्रासिंग पर हाईवे एक साथ पैदल ही पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर में श्रीकिशुन का सिर फंस गया और हाईवे पर दूर तक ट्रेलर के साथ घसीटते हुए चले गए। इससे उनकी मौत पर ही हो गई। वहीं, पत्नी ने हाईवे पार कर लिया, लेकिन पति की आंख के सामने ही मौत देख वह बदहवास हो गई। पत्नी कांति देवी बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखकर चौराहे के लोगों की आंखें नम हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed