{"_id":"6ab594230bd92752d00cdc5f","slug":"message-of-girls-rights-and-education-resonates-on-meenas-birthday-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-168687-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मीना के जन्मदिन पर गूंजा बालिका अधिकार व शिक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मीना के जन्मदिन पर गूंजा बालिका अधिकार व शिक्षा का संदेश
विज्ञापन
जानकीनगर। क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गवलिया में बृहस्पतिवार को मीना का जन्मदिन उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया तथा उसे उपहार भी भेंट किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि मीना एक काल्पनिक पात्र होते हुए भी समाज में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और समानता का महत्वपूर्ण संदेश देती है। वह एक उत्साही एवं विचारवान किशोरी के रूप में सामाजिक बाधाओं के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मीना का चरित्र यह संदेश देता है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मीना के माध्यम से बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव तथा शिक्षा से वंचित रखने जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में समानता, शिक्षा और बालिका अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। मीना का जन्मदिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मीना मंच की सुगमकर्ता विद्यावती, स्वेता यादव और दीपक कुमार ने बच्चों को मीना के संदेशों और सामाजिक सरोकारों से परिचित कराया। इस दौरान सुबोध शुक्ल, प्रिंस त्रिपाठी, संध्या शर्मा, मोनम यादव सहित विद्यालय के शिक्षक,विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
-
बालिकाओं ने दिया शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश
पडरौना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पडरौना में बृहस्पतिवार को मीना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बालिकाओं को शिक्षा, अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। मीना मंच की गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं ने नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि ने कहा कि शिक्षा बालिकाओं के सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज कुमार गौतम और जिला नोडल बालिका शिक्षा नीरज बंका ने मीना मंच की गतिविधियों की सराहना की। इसके बाद मीना दिवस के अवसर पर जय वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से विद्यालय की बालिकाओं के साथ शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया। इस दौरान बालिका शिक्षा के नोडल नीरज बंका, वार्डन संगीता सिंह, आभा यादव आदि मौजूद रहे।