फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious students were honored.

Kushinagar News: मेधावी छात्रों काे किया गया सम्मानित

Tue, 05 May 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored.
पडरौना। ग्राम पंचायत कोहरवलिया में मेधावी छात्रों के सम्मान और तंबाकू उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव भुवन ने कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन न मिलने से व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है। इसलिए जरूरी है कि छात्र अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और सही मार्गदर्शक के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों से तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों पर अपने विचार भी साझा करने को कहा, जिस पर सागर गुप्ता, प्रतिमा यादव और अन्नू मद्देशिया ने प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. धीरज सिंह ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य अजीत शुक्ला ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने और निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। अवकाश प्राप्त कृषि महाविद्यालय के डीन अमरनाथ त्रिपाठी ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर महंथ राजकुमार गिरि, गौरव पांडेय (प्रबंधक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक), दुर्गा दयाल त्रिपाठी, प्रभुनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया। अंत में ग्राम प्रधान बैजनाथ सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा और अच्छे संस्कारों के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed