फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious students passing 12th will get scholarship, can apply from 15th

Kushinagar News: 12वीं पास मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 15 से कर सकेंगे आवेदन

Mon, 09 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students passing 12th will get scholarship, can apply from 15th
पडरौना। यूपी बोर्ड और सीबीएसई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना में 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें परीक्षा पास करनी होगी। योजना का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से 15 सितंबर के बीच शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत उच्च शिक्षा तक अगर कोई भी छात्र नवाचार जारी रखता है तो उसे करीब 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। साथ ही जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। बता दें कि इस योजना में सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में करने होंगे। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स बनाए जाएंगे। जिसमें बच्चे अपने नवीन तकनीकी विचारों को डाल सकेंगे। शिक्षकों द्वारा मौलिक विचार विकसित करने के लिए मार्गदर्शन भी किया जाएगा। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए इंस्पायर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी और रिसर्च करने वाले छात्रों को मौका दिया जाता है। विद्यालयों से पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों को शामिल करना होगा। बच्चों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान की जाती है। बच्चों को www.inspireawards-dst.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed