फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meritorious students got honored in the annual festival

वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students got honored in the annual festival
अंजुमन गर्ल्स स्कूल पडरौना में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सोमवार को पडरौना नगर के अंजुमन गर्ल्स स्कूल में विद्यालय का वार्षिक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वार्षिक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व छात्रा सबिना खातून को मरहूम मुहम्मद अमीन अंसारी स्मृति मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5100 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि व्यक्ति तभी तरक्की कर सकता है, जब उसके पास तालीम होगी। जीवन में तालीम का बहुत ही महत्व है। मेधा किसी की मोहताज नहीं होती। सभ्य समाज के लिए तालीम आजकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में जितना महत्व बेटों का है, उतना ही महत्व बेटियों का भी है। उन्होंने विद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए धन देने की घोषणा की। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। छात्राओं ने नातिया कलाम, स्वागत गीत, नाटक, कवि सम्मेलन, देशभक्ति गीत, कव्वाली और विदाई गीत आदि की प्रस्तुति कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रबंधक व सचिव इंजीनियर शकिरुल्लाह अंसारी ने मेहमानों का खैरमकदम किया। अध्यक्षता हाजी तैयब अंसारी ने की। संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित रुस्तम अली ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा नेता हैदर अली राईनी, सफीउल्लाह राईनी, हाजी समीउल्लाह राईनी, कैसर जमाल टीटू, शमीम अंसारी, मेहरुद्दिन अहमद, कल्लू खान, मुर्तूजा रब्बानी, मुबारक हुसैन राईनी, साहब राईनी, नेसार अंसारी, प्रधानाचार्या निगहत सिराज आजमी, राबिया खातून, रेहाना खातून, सबिना खातून, अफीफा इरम और निशात अख्तर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed