{"_id":"6611aa3bcaccf88240094af2","slug":"meritorious-awarded-at-annual-function-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115115-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वार्षिकोत्सव में मेधावी पुरस्कृत
Sun, 07 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के धुरिया इमिलिया स्थित संविलयन विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें स्मार्टक्लास लोकार्पण और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
बीईओ सुधीर कुमार ने कहा कि बच्चे शिक्षित होंगे, तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। इसलिए सभी लोगों को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक के अलावा नामांकित बच्चों को किताब के अलावा ड्रेस समेत अन्य संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान अंजनी सिंह पटेल, शम्भू यादव, अमरनाथ सिंह, अनुज कुमार, धर्मात्मा तिवारी, अजय शर्मा, आलोक पटेल, अरूण कुमार सिंह, सनी कुमार, उमाशंकर यादव, राजेश प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, दिलिप गुप्ता, विनित गुप्ता आदि मौजूद रहे।