{"_id":"6ae503e5d6772141f9008e3f","slug":"mercury-drops-by-three-degrees-due-to-arnab-rain-disrupts-daily-life-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171283-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अर्नब के असर से तीन डिग्री गिरा पारा, बारिश ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अर्नब के असर से तीन डिग्री गिरा पारा, बारिश ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक रोड पर शुक्रवार की हुई बारिश में छाता लेकर जातीं युवतियां।
पूरी रात होती रही बारिश, बाजारों में पसरा सन्नाटा, शनिवार को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट
तेज हवा और बारिश से सैकड़ों एकड़ में तैयार धान की फसल धराशायी, कटाई का काम भी प्रभावित
खेतों में सूख रही फसल और पुआल खराब होने की आशंका, सरसों व आलू की बोआई करने वाले किसान भी चिंतित
पडरौना। चक्रवाती तूफान के असर से जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दो दिनों से हो रही बारिश और तेज पूर्वी हवाओं ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड का एहसास बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की पूरी रात रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसका असर शहर से लेकर गांव तक दिखाई दिया।
चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बृहस्पतिवार की पूरी रात रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसका असर शहर से लेकर गांव तक दिखाई दिया। सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही, वहीं बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बारिश के चलते कारोबार भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
खेतों में खड़ी धान की फसल कई जगह गिर गई है। इससे कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में नमी बढ़ने के कारण सरसों की बोआई भी अब देर से होगी। किसानों के सामने तैयार फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को फिलहाल धान की कटाई स्थगित रखने की सलाह दी गई है। जिन किसानों ने फसल काट ली है, उन्हें अनाज और कटी फसल को सुरक्षित व सूखे स्थान पर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शॉर्ट सर्किट के कारण हर आधे घंटे पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बार-बार ब्रेकडाउन से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, वहीं जिले में करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
वर्जन
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में 29 से 31 अक्तूबर तक तेज पूर्वी हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे धान की कटाई फिलहाल स्थगित रखें। यदि धान की कटाई हो चुकी है तो कटी हुई फसल एवं अनाज को वर्षा से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें और अनाज को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें।
- डॉ. नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया, कुशीनगर।
शुक्रवार को हुई अचानक तेज बारिश और हवाओं के कारण खेतों में जलभराव और फसलों के गिरने की शिकायतें मिली हैं। जिन किसानों की फसलों को 33 प्रतिशत या उससे अधिक का नुकसान हुआ है, उन्हें सरकारी नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। यदि खेतों में पानी भर गया हो तो मेड़ काटकर खेत में एकत्र पानी को बाहर निकाल दें। मौसम साफ होने पर ही फसलों की कटाई करें।
- संजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरवाबाजार स्थित भरपट्टी टोले के रहने वाले सात वर्षीय अखिलेश की उल्टी दस्त के बाद रामकोला सीएचसी में मौत होने व उसके भाई, बहन व दादी की बिगड़ी तबीयत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कैंप लगाया। जिसमें सात मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच की गई। वहीं 45 सामान्य सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। वहीं एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं ने घरों में पहुंचकर सर्वे किया और लक्षण के आधार पर उनसे से जुड़ी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने के साथ मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने में जुटे हैं।
दुदही क्षेत्र में फसलें बर्बाद, केले और धान की खेती को भारी नुकसान
दुदही (कुशीनगर)। अर्नब तूफान के प्रभाव से दुदही क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बांसगांव खास सहित आसपास के गांवों में केले और धान की खड़ी फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान से सैकड़ों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।
बांसगांव खास निवासी किसान प्रमोद मद्धेशिया की केले की खेती को तेज हवाओं से काफी नुकसान पहुंचा है। हवा के तेज झोंकों से केले के पेड़ गिरकर जमीन पर धराशायी हो गए। वहीं, टुनटुन की धान की फसल भी बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आकर प्रभावित हुई है। सरगठिया निवासी मनीष की धान की खेती में भी हजारों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। इसके अलावा किसान विंध्याचल शर्मा, भीम गुप्ता, सुभाष गोंड, पवन कुशवाहा, अशोक उर्फ गुड्डू कुशवाहा और हरिशंकर कुशवाहा समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसलें मौसम की मार से प्रभावित हुई हैं।
प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से फसलों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कराकर सर्वे कराने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते आर्थिक सहायता नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।