{"_id":"69cedbf2f0a56c39e7077a23","slug":"mentally-ill-man-attacks-sister-in-law-with-a-shovel-she-dies-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-157418-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानसिक रोगी ने भाभी पर फावड़े से किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानसिक रोगी ने भाभी पर फावड़े से किया हमला, मौत
Fri, 03 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
मृतका सुनीता का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
हाटा। नगरपालिका हाटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 सहबाजपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने अपनी भाभी पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता (35) पत्नी ओमप्रकाश घर में अकेली थीं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे उनके देवर बृजमोहन उर्फ डब्लू, जो लंबे समय से मानसिक रोग से पीड़ित है। रांची से इलाज करा कर अपने पिता के साथ घर लौटा। पिता चौराहे पर किसी काम से रुक गए जबकि डब्लू घर आ गया। इसी बीच किसी बात पर अपनी भाभी सुनीता से कहासुनी करने लगा। इसी बीच उसने फावड़े से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनीता के सिर पर तीन से चार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों ने गंभीर हालत में सुनीता को एम्स गोरखपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं और इसे पारिवारिक घटना मानकर मामला शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।