{"_id":"6390df5a0d5cff7c9755dd8f","slug":"memorandum-submitted-to-the-union-minister-on-the-neglect-of-st-in-reservation-kushinagar-news-gkp4601006124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन देते भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड।संवा
- फोटो : KUSHINAGAR
आरक्षण में एसटी की उपेक्षा पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री को भेजा है पत्र
पडरौना। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में सभासद, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगर निगम के मेयर के लिए जारी आरक्षण सूची में अनुसूचित जनजाति (एसटी) को कहीं सीट न मिलने पर भाजपा के एक नेता ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दिल्ली में इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार व अखिल भारतीय गोंड आदिवसीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक सौंपते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में वार्डों के सभासद, पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष, नगरपालिका के अध्यक्ष एवं नगर निगम के मेयर पद के लिए अनुसूचित जनजाति को आरक्षण सूची में शामिल नहीं किया गया है।
इसके बाद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लोगों को भी आरक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल में हीरालाल गोंड, आद्या लाल गोंड, पिंटू गोंड, केशव गोंड, राजकुमार गोंड और अमरीश कुमार शामिल थे।